भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एकादश (PM XI) के बीच अभ्यास मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया PM XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 240 रन बनाए। इसमें सैम कॉन्स्टास के शतक (107 रन) और हन्नो जैकब्स के 57 रनों का अहम योगदान रहा। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 34 ओवर में 187/3 का स्कोर बना लिया है। यशस्वी जायसवाल ने 45 रन और शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 3 रन बनाए और नितीश रेड्डी ने 42 रनों की तेज़ पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा क्रीज़ पर हैं। भारत को अभी जीत के लिए 53 रन और बनाने हैं।
0 Comments